राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक जताया

Ads

राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक जताया

  •  
  • Publish Date - July 10, 2024 / 10:51 AM IST,
    Updated On - July 10, 2024 / 10:51 AM IST

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदायी है। ऐसी आकस्मिक मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति मैं गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

उन्नाव के जोजीकोट गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस के दूध के टैंकर से टकराने से 18 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा