Reported By: Nasir Gouri
,Imarti Devi on Jyotiraditya Scindia: 'सिंधिया कहें तो आज ही कुएं में कूद जाउंगी' भाजपा नेत्री ने कह दी बड़ी बात, जानिए क्यों किया ऐसा दावा / scindia Website
This browser does not support the video element.
दतिया: Imarti Devi on Jyotiraditya Scindia उपचुनाव में नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा है। इमरती देवी ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति को कमजोर बताते हुए बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया है। वहीं कांग्रेस में वापसी की अटकलों को भी सिरे से खारिज कर दिया। इतना ही नहीं इमरती देवी ने कांग्रेस से बुलावा आने के सवाल पर भी बड़ी बात कही है।
Imarti Devi on Jyotiraditya Scindia आईबीसी24 से खास बातचीत में पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि दतिया में कांग्रेस की हालत बेहद खराब है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रचार तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जनता का साथ नहीं मिल रहा और वे तीन-चार लोगों के साथ ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस में वापसी के सवाल पर इमरती देवी ने दो टूक कहा कि उन्हें कोई कांग्रेस में आने का ऑफर नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि उनके नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं और वे उन्हें छोड़कर कभी नहीं जाएंगी। इमरती देवी ने यहां तक कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भी कहेंगे तो वे कुएं में कूद जाएंगी और वे जिस पार्टी में रहेंगे, उसी पार्टी में रहेंगी।
वहीं, जीतू पटवारी के आरोपों पर पलटवार करते हुए इमरती देवी ने कहा कि वे चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं, इसलिए फालतू के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी दतिया उपचुनाव 25 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी। इमरती देवी ने कहा कि वे रोज 6 से 7 गांवों का दौरा कर रही हैं और जनता बीजेपी के पक्ष में मतदान की बात कह रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लोगों में उनके प्रति नाराजगी थी।