राष्ट्रपति मुर्मू ने उपराष्ट्रपति वी.पी. राधाकृष्णन को जन्मदिन की बधाई दी

राष्ट्रपति मुर्मू ने उपराष्ट्रपति वी.पी. राधाकृष्णन को जन्मदिन की बधाई दी

राष्ट्रपति मुर्मू ने उपराष्ट्रपति वी.पी. राधाकृष्णन को जन्मदिन की बधाई दी
Modified Date: May 4, 2026 / 10:07 am IST
Published Date: May 4, 2026 10:07 am IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को सोमवार को उनके 69वें जन्मदिन पर बधाई दी ।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना करती हूं। मेरी कामना है कि वह इसी तरह राष्ट्र की सेवा करते रहें।’’

तमिलनाडु के तिरुपुर में चार मई 1957 को जन्मे राधाकृष्णन ने पिछले साल 12 सितंबर को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।

भाषा

यासिर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में