राष्ट्रपति मुर्मू ने इजराइल के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति मुर्मू ने इजराइल के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को इजराइल के अपने समकक्ष आइजैक हर्जोग और इजराइली लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी पहले से अधिक मजबूत हो रही है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी शांति, नवाचार और पारस्परिक समृद्धि के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इजराइल हिब्रू पंचांग के अनुसार अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
इजराइल ने 14 मई, 1948 को स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
मुर्मू ने एक पोस्ट में कहा, “इजराइल की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर, मैं आइजैक हर्जोग और इजराइल के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। भारत-इजराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी और भी मजबूत हो रही है, जो हमारे दोनों देशों की गहरी मित्रता व शांति, नवाचार और पारस्परिक समृद्धि के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


