राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरी

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरी

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरी
Modified Date: February 27, 2026 / 10:34 am IST
Published Date: February 27, 2026 10:34 am IST

जयपुर, 27 फरवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाक सीमा के पास हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) ‘प्रचंड’ में ‘सह-पायलट’ के रूप में उड़ान भरी।

इस ‘प्रचंड’ हेलिकॉप्टर ने जैसलमेर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी। उड़ान से पहले कैप्टन ने राष्ट्रपति को जानकारी दी।

ऑलिव ग्रीन रंग की वर्दी और हेलमेट पहने राष्ट्रपति ने उड़ान भरने से पहले कॉकपिट से हाथ हिलाकर अभिभावन किया।

एलसीएच ‘प्रचंड’ भारत का पहला देश में ही डिजाइन और बनाया गया लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है।

भाषा पृथ्वी वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में