CG Vidhan Sabha Budget Session: किसानों को मिलेगा जमीन का मुआवजा! मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन से किया बड़ा ऐलान

CG Vidhan Sabha Budget Session: किसानों को मिलेगा जमीन का मुआवजा! मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन से किया बड़ा ऐलान

CG Vidhan Sabha Budget Session: किसानों को मिलेगा जमीन का मुआवजा! मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन से किया बड़ा ऐलान

CG Vidhan Sabha Budget Session | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 27, 2026 / 01:23 pm IST
Published Date: February 27, 2026 1:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सदन में उठाया जमीन मुआवजा का मुद्दा
  • मंत्री टंक राम वर्मा ने राजस्व विभाग और NHAI की संयुक्त जांच टीम बनाने की घोषणा की
  • जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला, उन्हें प्राथमिकता से राहत दिलाने का भरोसा

रायपुर: CG Vidhan Sabha Budget Session छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। आज सदन में अलग-अलग विषयों पर ध्यानाकर्षण किया गया। इस दौरान सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान जमीन मुआवजा का मुद्दा उठा। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने जमीन मुआवजा से जुड़ा मुद्दा उठाया।जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य मंत्री टंक राम वर्मा ने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया।

CG Vidhan Sabha Budget Session इस दौरान मंत्री ने घोषणा की कि इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी। यह टीम राजस्व विभाग और एनएचआई (NHAI) के अधिकारियों की होगी, जो जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण से जुड़े मामलों की जांच करेगी।

मंत्री टंक राम वर्मा ने साफ कहा कि जिस किसान को अब तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है, उसके मामले को प्राथमिकता से देखा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों में जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों के हितों के साथ है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।