Arvind Kejriwal Latest News: केजरीवाल का घर में फूलों से स्वागत! बरी होने के बाद जश्न का माहौल, भावुक होकर बोली पत्नी- उन्होंने जीवन भर…, देखें वीडियो

Arvind Kejriwal Latest News: केजरीवाल का घर में फूलों से स्वागत! बरी होने के बाद जश्न का माहौल, भावुक होकर बोली पत्नी- उन्होंने जीवन भर..., देखें वीडियो

Arvind Kejriwal Latest News: केजरीवाल का घर में फूलों से स्वागत! बरी होने के बाद जश्न का माहौल, भावुक होकर बोली पत्नी- उन्होंने जीवन भर…, देखें वीडियो

Arvind Kejriwal Latest News/Image Source: ANI

Modified Date: February 27, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: February 27, 2026 12:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कोर्ट से राहत के बाद जश्न का माहौल
  • केजरीवाल-सिसोदिया का भव्य अभिनंदन
  • AAP नेताओं का फूलों से स्वागत

नई दिल्ली: Arvind Kejriwal Latest News:  दिल्ली की कथित आबकारी (शराब) नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी आरोप को तभी स्वीकार किया जा सकता है जब उसके समर्थन में ठोस और पर्याप्त सबूत हों, जो इस मामले में जांच एजेंसी प्रस्तुत नहीं कर सकी।

घर में फूलों से हुआ केजरीवाल का स्वागत (Delhi Excise Policy Case )

फैसले के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें केजरीवाल और सिसोदिया कार से उतरते नजर आ रहे हैं और कार्यकर्ता उनका फूलों से स्वागत कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि मैं न्यायाधीशों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने सच्चाई को समझा और न्यायपूर्ण फैसला दिया। यह हमारे लिए बड़ी राहत और सम्मान की बात है। अरविंद केजरीवाल ने अपना जीवन पूरी ईमानदारी और मेहनत से जिया है। जनता के प्रति उनके समर्पण ने ही उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाया है।

संजय सिंह ने क्या कहा? (Delhi Liquor Scam News)

Arvind Kejriwal Latest News:  संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सत्यमेव जयते। आज एक बार फिर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर गर्व महसूस हो रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी में उत्साह का माहौल है, वहीं राजनीतिक हलकों में इस निर्णय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सीबीआई को लगाई फटकार (Arvind Kejriwal Excise Case)

Delhi Excise Policy Case साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को दोषपूर्ण जांच के लिए फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि आरोप पत्र में कई ऐसी कमियां हैं जिनका सबूतों से समर्थन नहीं मिलता। सीबीआई आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है।

23 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई का मामला बंद

Arvind Kejriwal Latest News:  दरअसल, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शराब घोटाला मामले की सुनवाई के लिए राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे। केजरीवाल और सिसोदिया व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए, जबकि के. कविता, अमनदीप ढल और कई अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल हुए। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी करते हुए अपने फैसले में कहा कि आबकारी नीति में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा नहीं था। इसी के साथ कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई का मामला बंद कर दिया है।

2022-23 में दर्ज हुआ था मामला

बता दें, मामला 2022-23 की दिल्ली की शराब नीति से जुडा है जिसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल जाना पड़ा था। खुद अरविंद केजरीवाल 6 महीने जेल में रहकर आए थे। मामले को लेकर सीबीआई और ईडी का आरोप था कि साउथ ग्रुप नाम की एक लॉबी से 100 करोड़ की रिश्वत ली गई और बदले में उन्हें लाइसेंस फीस में छूट और अन्य फायदे दिए गए।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।