राष्ट्रपति मुर्मू ने आंध्र प्रदेश में हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति मुर्मू ने आंध्र प्रदेश में हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को मार्कापुरम जिले में एक निजी बस के ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग गई जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।
मार्कापुरम के पुलिस अधीक्षक वी हर्षवर्धन राजू ने कहा कि यात्री जलते हुए वाहन के अंदर फंस गए थे।
मुर्मू ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में हुई बस दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’
भाषा प्रचेता शोभना
शोभना

Facebook


