Indian Railway Ticket Revenue: नए रिकॉर्ड बना रही है “भारतीय रेलवे”.. 88% टिकटों की बुकिंग IRCTC से, मोदी सरकार ने संसद में दी कई अहम जानकारी

Indian Railway Ticket Revenue Data: आईआरसीटीसी ऑनलाइन टिकट बुकिंग बढ़ी, आधार अनिवार्य, फर्जी अकाउंट्स पर कार्रवाई, रेलवे ने लागू किए सख्त नए नियम

Indian Railway Ticket Revenue: नए रिकॉर्ड बना रही है “भारतीय रेलवे”.. 88% टिकटों की बुकिंग IRCTC से, मोदी सरकार ने संसद में दी कई अहम जानकारी

Indian Railway Ticket Revenue Data || Image- Business Today file

Modified Date: March 26, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: March 26, 2026 10:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • 88% रेलवे टिकट अब ऑनलाइन बुक आधार अनिवार्य,
  • फर्जी अकाउंट्स पर कार्रवाई
  • एंटी-बॉट सिस्टम से धोखाधड़ी पर रोक

नई दिल्ली: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा से यात्रियों को काफी राहत मिली है। (Indian Railway Ticket Revenue Data) अब लोगों को टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। रेलवे के अनुसार, अब लगभग 88% आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुक हो रहे हैं। वित्त वर्ष 2025-26 (26 फरवरी तक) में 48.25 करोड़ टिकट ऑनलाइन बुक किए गए, जबकि 6.15 करोड़ टिकट काउंटर से लिए गए।

आईआरसीटीसी इस सेवा के संचालन और रखरखाव पर खर्च करता है, इसलिए यात्रियों से एक छोटा सुविधा शुल्क लिया जाता है। वहीं, वेटिंग लिस्ट टिकट कैंसिल कराने पर नियमों के अनुसार क्लर्केज शुल्क भी लिया जाता है।

आधार वेरिफिकेशन से बढ़ी पारदर्शिता

रेलवे ने टिकट बुकिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए नए नियम लागू किए हैं। 1 जुलाई 2025 से तत्कल टिकट केवल आधार सत्यापित यूजर्स ही बुक कर सकते हैं। साथ ही, सामान्य टिकट की शुरुआती बुकिंग भी अब आधार प्रमाणित यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। (Indian Railway Ticket Revenue Data) इससे फर्जी अकाउंट्स के जरिए टिकट बुकिंग पर रोक लगी है और आम यात्रियों को फायदा हुआ है। हालांकि, आधार लिंक न होने पर किसी भी अकाउंट को बंद नहीं किया गया है।

फर्जी अकाउंट्स पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

आईआरसीटीसी ने 2025 में 3.04 करोड़ संदिग्ध अकाउंट बंद किए और 2.94 करोड़ को अस्थायी रूप से सस्पेंड किया। वहीं, जनवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच 1.80 लाख से ज्यादा अकाउंट दोबारा चालू किए गए। टिकट दलालों और बॉट्स को रोकने के लिए आईआरसीटीसी ने नई तकनीकें अपनाई हैं। एंटी-बॉट सिस्टम से करीब 64% संदिग्ध गतिविधियों को रोका जा रहा है। साथ ही, 4.07 लाख संदिग्ध पीएनआर से जुड़े 408 मामलों की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर की गई है और 13,023 संदिग्ध ईमेल डोमेन ब्लॉक किए गए हैं।

रेलवे लगातार निगरानी कर रहा है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर रहा है। (Indian Railway Ticket Revenue Data) यात्रियों की शिकायतों के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर सुविधा भी उपलब्ध है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका ने ईरान युद्ध के दौरान दो तिहाई आयुध संयंत्रों समेत 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए

बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 16 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की हत्या की

नाबालिग लड़के से कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी को मौत की सजा

दिल्ली की अदालत ने दंगों की जांच पर फटकार लगाते हुए कहा- पुलिस की कहानी को लेकर संदेह

कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown