Monalisa Marriage Controversy: ‘जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा’, झूठे आरोपों पर परिवार का पलटवार, डायेक्टर को लेकर कही ये बात, फरमान पर भी लगाए ये गंभीर आरोप

Monalisa Marriage Controversy: 'जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा', झूठे आरोपों पर परिवार का पलटवार, डायेक्टर को लेकर कही ये बात, फरमान पर भी लगाए ये गंभीर आरोप

Monalisa Marriage Controversy: ‘जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा’, झूठे आरोपों पर परिवार का पलटवार, डायेक्टर को लेकर कही ये बात, फरमान पर भी लगाए ये गंभीर आरोप

Monalisa Marriage Controversy | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 26, 2026 / 12:41 pm IST
Published Date: March 26, 2026 12:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोनालिसा-फरमान की शादी के विवाद ने पकड़ा तूल
  • परिवार ने सनोज मिश्रा पर लगाए आरोपों को किया खारिज
  • मोनालिसा ने पति फरमान खान के दबाव में लगाए है आरोप: मां

खरगोन: Monalisa Marriage Controversy खरगोन जिले के महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी (Monalisa and Farman’s Wedding) के विवाद अब तूल पकड़ते जा रहा है। कल मोनालिसा ने केरल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अपने माता पिता सहित फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले और मां लता भोसले ने भी मोनालिसा पर पलटवार किया है।

Viral Girl Monalisa News मोनालिसा की मां और पिता ने फिल्म डायरेक्टर पर छेडखानी और यौन उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने दबाव में यह बयान दिया है।साथ ही फरमान खान पर ब्लैकमेल के आरोप भी लगाए हैं। मोनालिसा के मां और पिता ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को परिवार जैसा बताया और उनकी छवि खराब करने की साजिश का दावा किया है।

अब मोनालिसा के सोशल मीडिया पर वायरल विडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक प्रकार से युद्ध छिड़ गया है। दोनों और से जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। परिजनों ने दावा किया है कि उनका मोनालिसा से कोई संपर्क हो रहा हैं। साथ ही सभी लगाए गए आरोप झूठे हैं। कल मोनालिसा ने अपनी मां और पिता पर लालची होने के साथ फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बेड टच करने के गम्भीर आरोप लगाए थे।

मोनालिसा ने माता-पिता पर लगाए आरोप

बता दें कि मोनालिसा ने कल यानी बुधवार को केरल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपने माता पिता समेत द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। (Monalisa Latest Viral Video) केरल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मोनालिसा ने कहा कि, मेरे मां-बाप मीडिया के सामने दिखावा कर रहे उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है।

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

Monalisa Viral Video: मोनालिसा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म 10 करोड़ रुपए की नहीं बल्कि 3 लाख रुपए की फिल्म है। सनोज मिश्रा पर परिवार को भड़काने के साथ साथ शरीर को टच के भी आरोप लगाए हैं। प्रेस कांफ्रेंस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। (Monalisa Viral Video) मोनालिसा और फरमान खान ने मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव से भी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।