राष्ट्रपति मुर्मू एक अप्रैल को सिद्धगंगा मठ का दौरा करेंगी
राष्ट्रपति मुर्मू एक अप्रैल को सिद्धगंगा मठ का दौरा करेंगी
तुमकुरू (कर्नाटक) 29 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक अप्रैल को प्रसिद्ध सिद्धगंगा मठ का दौरा करेंगी, जिसे महंत सिद्धलिंग स्वामीजी ने रविवार को तुमकुरू के लिए ‘‘गर्व का क्षण’’ बताया।
मुर्मू मठ पहुंचकर शिवकुमार स्वामीजी की 119वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगी।
शिवकुमार स्वामीजी का 21 जनवरी, 2019 को 111 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
मठ के महंत ने प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित कार्यक्रम और तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और वी. सोमन्ना, मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
उन्होंने कहा, “एक अप्रैल को होने वाला राष्ट्रपति का दौरा तुमकुरू के लिए गर्व की बात है। यह पहली बार होगा, जब किसी राष्ट्रपति द्वारा इस ज़िले का दौरा किया जाएगा।’’
महंत ने कहा, ‘‘तुमकुरू पहुँचने पर, वह सबसे पहले स्मारक जाएँगी, ‘आरती’ और ‘पूजा’ करेंगी, तथा फिर सीधे मंच की ओर बढ़ेंगी।’’
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें वीणा वादन और 119 महिलाओं द्वारा ‘वचन’ (भक्ति काव्य) गायन शामिल है; वहीं, पिछले वर्षों की तरह इस बार भी ‘दासोह’ (मुफ्त सामुदायिक भोजन) जारी रहेगा।
स्वामीजी ने मीडिया से यह भी आग्रह किया कि वह राष्ट्रपति के दौरे के दौरान शिवकुमार स्वामीजी को ‘भारत रत्न’ देने का मुद्दा न उठाए।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप

Facebook


