होली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को शुभकामनाएं दीं

होली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को शुभकामनाएं दीं

होली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को शुभकामनाएं दीं
Modified Date: March 3, 2026 / 05:55 pm IST
Published Date: March 3, 2026 5:55 pm IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को होली की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने एक संदेश में कहा कि होली खुशी और उत्सव का त्योहार है, जो सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।

मुर्मू ने कहा, ‘‘यह त्योहार समाज में प्रेम और आशा का संदेश प्रसारित करता है तथा सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करता है। होली विविधता में एकता का भी प्रतीक है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘होली के रंग सभी के जीवन में खुशियां लाएं और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।’’

संदेश के अनुसार, मुर्मू ने इस अवसर पर भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में