राष्ट्रपति की बेटी, अब करेंगी ग्राउंड ड्यूटी

राष्ट्रपति की बेटी, अब करेंगी ग्राउंड ड्यूटी

Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: November 13, 2017 6:05 am IST

 एयर इंडिया में एयर होस्टेस के रूप में कार्यरत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बेटी स्वाति को सुरक्षा कारणों के चलते ग्राउंड ड्यूटी का काम सौंपा गया है. इसकी जानकारी रविवार को एयर इंडिया के प्रवक्ता ने दी.अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति की बेटी स्वाति एयर इंडिया के बोइंग 787 और बोइंग 777 उड़ानों में कैबिन क्रू की ड्यूटी करती थीं. अब उन्हें एयर इंडिया के मुख्यालय में समन्वय विभाग में तैनात किया गया है. साल 2007 में विलय के बाद से ये विभाग भूतपूर्व इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया के कर्मचारियों के एकीकरण का काम कर रहा है.


लेखक के बारे में