प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की
नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने यह जानकारी दी।
गोर ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुछ बड़े सौदे होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर हुई लगभग 40 मिनट की बातचीत में पश्चिम एशिया में होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी का मुद्दा भी उठा।
यह ट्रंप और मोदी के बीच इस साल फोन पर हुई तीसरी बातचीत थी। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हाल में हुई शांति वार्ता के बाद यह दोनों नेताओं की पहली बातचीत थी।
ट्रंप और मोदी ने दो फरवरी को एक व्यापार समझौते में हुई प्रगति की घोषणा करने और 24 मार्च को पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बातचीत की थी।
गोर के मुताबिक, बातचीत के अंत में ट्रंप ने मोदी से कहा, “मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि हम सब आपसे प्यार करते हैं।”
भाषा पारुल माधव
माधव

Facebook


