लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने फहराया तिरंगा
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने फहराया तिरंगा
देश में आज आज़ादी की 70वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. लाल किले के की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा फहराया. इससे पहले पीएम मोदी ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी करीब 7.20 बजे लालकिले के लौहारी गेट पहुंचें जहां पर रक्षा मंत्री अरुण जेटली, रक्षा राज्य मंत्री सुभाषा भामरे और रक्षा सचिव संजय मित्रा ने उनकी अगवानी की. इसके बाद सेना की दिल्ली एरिया की जीओसी जनरल ऑफिसर कमांडिंग लें. जनरल एम.एम नरवाने पीएम को सैल्यूटिंग गार्ड्स की तरफ लेकर गए जहां पर सेना की जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फ्रेंट्री के जवान और दिल्ली पुलिस के जवान गार्ड्स ऑफ ऑनर दिया. झंडा फरहाते ही 21 तोपों की सलामी दी गई. पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया
प्रधानमंत्री ने गोरखपुर हादसे पर दुख जताया। उन्होने न्यू इंडिया के लिए न्यू इंडिया के लिए सामूहिक संकल्प की जरूरत पर बल दिया। मोदी ने कहा, कि अब’चलता है’ का जमाना चला गया है। उन्होने ‘बदला, बदल रहा है, बदल सकता है’ का नया मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा, कि देश में ईमानदारी का महोत्सव मन रहा है। उन्होंने युवाओं से कहा, कि वे ‘अर्जुन’ की तरह काम को अंजाम दें।
प्रधानमंत्री ने सख्त लहज़े में कहा, कि देश को लूटने वाले चैन से नहीं रहेंगे। 800 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति जब्त की गई है। वहीं GST से देश को नई ताकत मिली है। प्रधानमंत्री ने इशारों-इशारों में ड्रैगन को चेतावनी देते हुए कहा, कि समंदर हो या सीमा हम सामर्थ्यवान हैं। आंतरिक सुरक्षा भी देश की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा, कि जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने लोगों से निराशा छोड़ आगे बढ़ने की अपील की। प्रधानमंत्री ने

Facebook


