Sidhi CRF Man Raped Women : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, भाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर CRPF जवान ने मिटाई हवस, थाने में महिला ने जो बताया जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक महिला ने CRPF जवान पर भाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sidhi CRF Man Raped Women : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, भाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर  CRPF जवान ने मिटाई हवस, थाने में महिला ने जो बताया जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

sidhi CRF Man Raped Women

Modified Date: July 3, 2026 / 10:47 am IST
Published Date: July 3, 2026 10:44 am IST
HIGHLIGHTS
  • सीधी जिले से सामने आया गंभीर मामला।
  • आरोपी वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में CRPF में पदस्थ बताया गया।
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी।

सीधी : Sidhi CRF Man Raped Women मध्य प्रदेश के सीधी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी जवान ने महिला के भाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत के बाद मड़वास थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी युवक की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। Instagram Friendship Fraud MP Bijapur बातचीत के दौरान जब आरोपी को पता चला कि महिला का भाई बेरोजगार है, तो उसने उसे नौकरी दिलाने का लालच दिया और इसी बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मुंह खोलने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की गंभीर धमकी भी दी।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

आरोपी की पहचान मूल रूप से त्रिपुरा के रहने वाले युवक के रूप में हुई है, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ जवान के पद पर पदस्थ है। पीड़िता ने सीधे मड़वास थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई।महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मड़वास थाना पुलिस ने आरोपी सीआरपीएफ जवान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.