Anganwadi Vacancy 2026 Notification: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 2500 से अधिक पदों पर ​निकली भर्ती, 13 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली

Anganwadi Vacancy 2026 MP Last Date: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 2500 से अधिक पदों पर ​निकली भर्ती, 13 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली

Anganwadi Vacancy 2026 Notification: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 2500 से अधिक पदों पर ​निकली भर्ती, 13 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली

Anganwadi Vacancy 2026 Notification: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 2500 से अधिक पदों पर ​निकली भर्ती, 13 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली / Image: AI Generated

Modified Date: July 3, 2026 / 10:25 am IST
Published Date: July 3, 2026 10:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • 2,548 पदों पर आंगनबाड़ी भर्ती
  • स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता
  • ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक

भोपाल: Anganwadi Vacancy 2026 MP Last Date राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर पोषण प्रबंधन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 2,548 पदों पर योग्य महिला अभ्यर्थियों की नियुक्तियां की जा रही हैं।

स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता

Anganwadi Vacancy 2026 MP Last Date भर्ती में स्थानीय पात्रताधारियों को प्राथमिकता मिलेगी। कुल रिक्तियों में से 781 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए और 1,767 पद आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर चयन के लिए पारदर्शिता और स्थानीय प्रतिनिधित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। नियमों के मुताबिक, आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम या शहरी वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहां का पद रिक्त है। किसी अन्य ग्राम या वार्ड की महिला इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी। इससे स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता मिलने से मैदानी स्तर पर सेवाओं का कुशल संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन केवल 13 जुलाई तक स्वीकार होंगे

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी रहेगी। इसमें एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक महिला अभ्यर्थी चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) पर जाकर 1 जुलाई 2026 से अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि भरे गए फॉर्म में किसी भी प्रकार के त्रुटि सुधार के लिए 15 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा। विभाग द्वारा स्पष्ट किया है कि केवल पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा। किसी भी स्तर के कार्यालय में ऑफलाइन भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

न्यूनतम योग्यता हायर सेकण्डरी, आयु सीमा 18-35 वर्ष तय

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के मापदंडों के अनुसार, दोनों ही पदों के लिए आवेदिकाओं का हायर सेकेंडरी अर्थात 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अन्य राज्यों या अशासकीय बोर्डों की अंकसूचियों को तभी मान्यता दी जाएगी जब वे माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की समकक्षता सूची में शामिल हों। साथ ही 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है, जिसकी पुष्टि के लिए 10वीं बोर्ड की अंकसूची संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन के दौरान सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने होंगे, जिसके लिए निर्धारित शुल्क 100 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी तय किया गया है।

रिक्त पदों की जिलेवार स्थिति

क्रमांक जिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (रिक्त पद) आंगनबाड़ी सहायिका (रिक्त पद)
1 आलीराजपुर 10 22
2 इंदौर 20 43
3 खंडवा 15 32
4 खरगोन 34 40
5 झाबुआ 21 23
6 धार 30 82
7 बड़वानी 14 44
8 बुरहानपुर 7 25
9 आगर मालवा 6 25
10 उज्जैन 31 45
11 देवास 16 35
12 नीमच 8 32
13 मंदसौर 9 25
14 रतलाम 31 62
15 शाजापुर 8 22
16 अशोकनगर 5 15
17 गुना 19 38
18 ग्वालियर 15 39
19 दतिया 16 26
20 शिवपुरी 23 37
21 भिंड 8 37
22 मुरैना 8 18
23 श्योपुर 16 37
24 कटनी 9 15
25 छिंदवाड़ा 38 48
26 जबलपुर 12 38
27 डिंडौरी 14 42
28 नरसिंहपुर 18 28
29 पांढुर्णा 5 10
30 बालाघाट 24 51
31 मंडला 19 26
32 सिवनी 20 48
33 नर्मदापुरम 13 21
34 बैतूल 20 71
35 हरदा 7 17
36 भोपाल 10 29
37 राजगढ़ 19 70
38 रायसेन 14 29
39 विदिशा 19 73
40 सीहोर 14 28
41 मैहर 7 14
42 मऊगंज 0 4
43 रीवा 9 31
44 सतना 11 30
45 सिंगरौली 2 8
46 सीधी 5 12
47 अनूपपुर 9 19
48 उमरिया 5 15
49 शहडोल 11 27
50 छतरपुर 14 37
51 टीकमगढ़ 15 11
52 दमोह 13 41
53 निवाड़ी 6 6
54 पन्ना 4 17
55 सागर 25 47

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"