प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी
Modified Date: April 7, 2026 / 01:13 pm IST
Published Date: April 7, 2026 1:13 pm IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दोनों देशों के बीच पुरानी मित्रता और मजबूत होगी।

मोदी ने कहा कि वह भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं ताकि दोनों देशों और क्षेत्र के लोगों की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर श्री तो लाम को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी मित्रता और मजबूत होती जाएगी।”

वियतनाम ने कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव तो लाम को सर्वसम्मति से पांच साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुना है, जिससे पार्टी और सरकार दोनों पर उनका नियंत्रण मजबूत हो गया है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में