कैदियों को जमानत और पैरोल पर किया जाए रिहा, कोरोना की भयावह स्थिति को लेकर SC की समिति ने की मांग
कैदियों को जमानत और पैरोल पर किया जाए रिहा, कोरोना की भयावह स्थिति को लेकर SC की समिति ने की मांग
नयी दिल्ली, (भाषा) कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जेलों में भीड़ कम करने पर विचार करने के लिए गठित उच्च अधिकार समिति ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ‘भयानक’ और ‘भयभीत’ करने वाली स्थिति को देखते हुए कैदियों को 90 दिनों की जमानत या आठ हफ्तों के पैरोल पर रिहा करने की जरूरत है।
Read More News: शराब की लत ने ले ली जान! अल्कोहल युक्त सिरप पीने से 4 युवकों की मौत, 3 की हालत गंभीर
न्यायमूर्ति विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली समिति ने टिप्पणी की कि पूरा देश कोविड-19 महामारी की ‘चपेट’ में है और चिकित्सको एवं विशेषज्ञों की राय है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल वायरस का स्वरूप अधिक घातक है और गत कुछ हफ्तों से हर किसी की सांस पर बन आई है।
समिति ने कहा, ‘‘ इसकी वजह से हर कोई सांस के लिए संघर्ष कर रहा है या उसका दम घुट रहा है जो मानव के लिए सबसे भयभीत करने वाला अनुभव है। साफ हवा में सांस की गारंटी होती है और हर मिनट दर्जनों बार व्यक्ति सांस लेता है। हालांकि, मौजूदा परिस्थिति में यह मुश्किल हो गया है।’’
Read More News: निजी अस्पतालों पर टेढ़ी नजर! अस्पतालों की मनमानी पर कार्रवाई में देरी क्यों?
समिति ने कहा, ‘‘संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन का अधिकार भारत के नागरिकों का सबसे कीमती मौलिक अधिकार है। यह बिना शर्त समाज से दूर विचाराधीन/दोषी को भी प्राप्त है। ’’
समिति ने कहा कि करीब चार हजार विचाराधीन कैदियों को 90 दिनों के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा करने के लिए नियम बनाये गये हैं।
उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित सिमित ने कहा कि इस साल फरवरी में हुई आखिरी बैठक के बाद परिस्थितियों में 360 डिग्री कोण का बदलाव आया है और हर दिन स्थिति भयानक होती जा रही है।
Read More News: छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष का टीकाकरण स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश पर नीति बनाने के लिए राज्य सरकार ने गठित की कमेटी
समिति ने कहा, ‘‘ जेलों में कोविड-19 महामारी फैलने से रोकने के लिए समाजिक दूरी का अनुपालन कराने के लिए सक्रिय और तत्काल कदम उठाने की जरूरत है जिसके तहत एक बार चिह्नित श्रेणियों के कैदियों को अंतरिम जमानत/पैरोल पर रिहा करने की जरूरत है।’’
Read More News: कभी राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाले 92 साल की बल्दीबाई ने कोरोना से जीती जंग, स्वस्थ होकर लौटी घर, CM भूपेश

Facebook


