आरजी कार मामले के विरोध में भाजपा समर्थक बुद्धिजीवियों ने कोलकाता में रैली निकाली

आरजी कार मामले के विरोध में भाजपा समर्थक बुद्धिजीवियों ने कोलकाता में रैली निकाली

आरजी कार मामले के विरोध में भाजपा समर्थक बुद्धिजीवियों ने कोलकाता में रैली निकाली
Modified Date: September 12, 2024 / 12:35 am IST
Published Date: September 12, 2024 12:35 am IST

(फोटो के साथ)

कोलकाता, 11 सितंबर (भाषा) अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत भाजपा समर्थक बुद्धिजीवियों ने आरजी कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में न्याय की मांग करते हुए बुधवार को शहर में एक रैली निकाली।

चक्रवर्ती और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समान विचारधारा वाले बुद्धिजीवी इस रैली में शामिल हुए।

यह रैली 1893 में शिकागो की विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की स्मृति में आयोजित की गई।

रैली मध्य कोलकाता के शिमला मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर से शुरू हुई और श्यामबाजार फाइव प्वाइंट क्रॉसिंग पर समाप्त हुई।

मिथुन चक्रवर्ती ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह विरोध रुकना नहीं चाहिए। बंगाल अपने क्रांतिकारी इतिहास और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई के लिए जाना जाता है। मुझे इस बंगाल को देखकर खुशी हो रही है, जो अब मौजूदा शासन के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के खिलाफ जाग उठा है। एक जन आंदोलन शुरू हो गया है। यह एक स्वतः स्फूर्त जन आंदोलन है।’’

तृणमूल कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर आरजी कार घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

इसके नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘यह बिलकुल स्पष्ट है कि भाजपा इस मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। लेकिन उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि सीबीआई इतने दिनों से क्या कर रही है।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में