असम में दोबारा निर्वाचित विधायकों की संपत्ति 95 फीसदी तक बढ़ी

असम में दोबारा निर्वाचित विधायकों की संपत्ति 95 फीसदी तक बढ़ी

असम में दोबारा निर्वाचित विधायकों की संपत्ति 95 फीसदी तक बढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: February 16, 2021 7:37 am IST

गुवाहाटी, 16 फरवरी (भाषा) असम में पर्यटन मंत्री चंदन ब्रह्मा उन पांच विधायकों में शीर्ष पर हैं, जिनकी संपत्ति दोबारा निर्वाचित होने के बाद उल्लेखनीय तरीके से बढ़ी है। इस सूची में स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व सरमा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महन्त भी शामिल है। इसकी जानकारी एक रिपोर्ट से मिली है।

‘असम इलेक्शन वॉच’ के अनुसार ‘बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट’ (बीएफपी) पार्टी से ताल्लुक रखने वाले ब्रह्मा उन विधायकों में सबसे शीर्ष पर हैं, जिनकी संपत्ति में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। इसके बाद एआईयूडीएफ के अब्दुर रहीम अजमल, कांग्रेस के नजरूल इस्लाम, भाजपा के सरमा और एजीपी के महन्त हैं। असम इलेक्शन वॉच ने 2016 में दोबारा निर्वाचित विधायकों की संपत्ति का विश्लेषण किया है।

रिपोर्ट में बताया गया कि 2016 में दोबारा निर्वाचित विधायकों की संपत्ति में औसत वृद्धि 1.48 करोड़ है, यानी उनकी संपत्ति में 95 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई। ब्रह्मा की संपत्ति 2011 से दो करोड़ से बढ़कर 2016 में नौ करोड़ हो गई। उनकी संपत्ति में कुल 268 फीसदी बढ़ोतरी हुई। वहीं अजमल की संपत्ति छह करोड़ से बढ़कर 13 करोड़ हुई। 2016 में विधानसभा चुनाव से पहले सरमा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उनकी संपत्ति तकरीबन तीन करोड़ से बढ़कर छह करोड़ हुई यानी उनकी संपत्ति में 108 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

राज्य में दो बार मुख्यमंत्री रहे एजीपी के प्रफुल्ल कुमार महन्त की संपत्ति चार करोड़ से बढ़कर सात करोड़ हो गई।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में