हिमाचल के ऊना में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
हिमाचल के ऊना में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
ऊना, 10 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुलिस ने शुक्रवार को एक स्थानीय ढाबे से संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन महिलाओं को मुक्त कराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राहक के रूप में अपनी टीम के एक सदस्य को ढाबे पर भेजा था और इसी दौरान उन्होंने छापा मारा।
पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान महिलाओं और पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।
ऊना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन हिरेमठ ने पुष्टि की कि पुलिस ने तीन महिलाओं को मुक्त कराया है और तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।
उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
भाषा सुरभि देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


