Workers Wages Hike News: इस राज्य सरकार ने की वेतन में करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी.. 10 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची योजना की छठी क़िस्त
Workers Wages Hike in Haryana: हरियाणा सरकार ने मजदूरों के वेतन में 35% बढ़ोतरी की, 10 लाख महिलाओं को योजना की छठी किस्त मिली।
Workers Wages Hike in Haryana || Image- ANI News File
- मजदूरों के वेतन में 35% वृद्धि
- 10 लाख महिलाओं को छठी किस्त
- 1665 करोड़ सीधे खातों में ट्रांसफर
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं भी कीं। (Workers Wages Hike in Haryana) मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी करते हुए लगभग 10 लाख महिला लाभार्थियों के खातों में 203 करोड़ 28 लाख रुपये डाले गए हैं। इस योजना के तहत अब तक 6 किस्तों में कुल 1038 करोड़ 5 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं।
ट्रैक्टर खरीदने के लिए 19 करोड़ 35 लाख रुपये की सब्सिडी जारी
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट में योजना की आय सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने 15 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1144 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि 35 लाख 55 हजार 187 लाभार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर की। वहीं, दयालु योजना के अंतर्गत 7875 परिवारों को 298 करोड़ 7 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
कृषि क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जाति के किसानों के लिए चलाई जा रही विशेष योजना के तहत 645 किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए 19 करोड़ 35 लाख रुपये की सब्सिडी जारी की गई है। प्रत्येक पात्र किसान को 3 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।
1058 मीट्रिक टन सरसों का उठान
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कुल 18 योजनाओं के तहत 1665 करोड़ 25 लाख रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में डाले गए हैं। मंडी और फसल खरीद की स्थिति पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 16046 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई है, जिसमें से 3421 मीट्रिक टन की खरीद की गई और 1058 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। (Workers Wages Hike in Haryana) किसानों को 6200 रुपये प्रति क्विंटल MSP के हिसाब से अब तक 4 करोड़ 94 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
गेहूं खरीद के बारे में उन्होंने बताया कि मंडियों में 17 लाख 37 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से 3 लाख 92 हजार मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। किसानों को 2585 रुपये प्रति क्विंटल MSP के हिसाब से अब तक 13 करोड़ 9 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
न्यूनतम वेतन में करीब 35% की वृद्धि
श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अकुशल श्रमिकों का वेतन 11275 से बढ़ाकर 15220 रुपये, अर्ध-कुशल का 12430 से 16780 रुपये, कुशल का 13704 से 18500 रुपये और हाई स्किल्ड का 14389 से 19425 रुपये कर दिया गया है। कुल मिलाकर न्यूनतम वेतन में करीब 35% की वृद्धि की गई है।
मौतों पर जताया शोक
फरीदाबाद हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि HKRN के तहत कार्यरत दो फायर कर्मियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई। सरकार ने प्रत्येक परिवार को 30 लाख रुपये की सहायता देने और एक आश्रित को HKRN के माध्यम से नौकरी देने का निर्णय लिया है।
वहीं, हाल ही में बारिश से फतेहाबाद, हिसार और सिरसा जिलों के कुछ गांवों में फसलों को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि मुआवजे के लिए 9 से 15 अप्रैल तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। (Workers Wages Hike in Haryana) अब तक 1350 किसानों ने 10,088 एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण कराया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत
कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला
गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा
बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की
हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत

Facebook


