इंदौर में एक बार फिर से लग सकता है जनता कर्फ्यू, व्यापारी संगठनों में बनी सहमति

इंदौर में एक बार फिर से लग सकता है जनता कर्फ्यू, व्यापारी संगठनों में बनी सहमति

इंदौर में एक बार फिर से लग सकता है जनता कर्फ्यू, व्यापारी संगठनों में बनी सहमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: September 10, 2020 6:19 am IST

इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर में एक बार फिर से जनता कर्फ्यू लग सकता है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारी भीड़-भाड़ वाले और पुराने बाजार में खुद ही एक हफ्ते दुकानें बंद रख सकते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारी संगठनों में सहमति बनी है। 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन ने शनिवार रविवार को दुकान बंद रखने का फैसला किया है।  

पढ़ें- सीएम शिवराज सहित कई भाजपा नेता आज चंबल अंचल के दौरे पर, अंबाह, दिमनी में करेंगे भूमि पूजन और शिला…

आपको बता दें मध्यप्रदेश में बुधवार को ​1869 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79192 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 1341 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

Read More: पूरे परिवार के साथ कलेक्टर कार्यालय की गेट पर लेट गई दुष्कर्म पीड़िता, थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 59850 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज 31 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1640 हो गया है।

Read More: बैंक अधिकारी बनकर दो साल के भीतर 1 हजार लोगों को लगाया चूना, कहीं आप भी तो नहीं आए इनके झांसे में?

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 17702 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।


लेखक के बारे में