पुडुचेरी: अन्नाद्रमुक विधायक आंबलगन कल विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे
पुडुचेरी: अन्नाद्रमुक विधायक आंबलगन कल विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे
पुडुचेरी, 17 मई (भाषा) पुडुचेरी में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के एकमात्र विधायक ए. अंबालगन सोमवार को विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन लोक निवास स्थित दरबार हॉल में अंबालगन को पद की शपथ दिलाएंगे।
अंबालगन उप्पलम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 2001, 2006, 2011 और 2016 में उप्पलम से चुनाव जीता था, लेकिन 2021 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
अन्नाद्रमुक, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में एक घटक दल है। इस गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी शामिल है।
भाषा खारी संतोष
संतोष

Facebook


