पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया

  •  
  • Publish Date - March 21, 2022 / 04:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

पुडुचेरी, 21 मार्च (भाषा) केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी में सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे तक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज 70 नमूनों की जांच की गई जिसमें एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने कहा कि अब तक संक्रमण के 1,65,772 मामले सामने आ चुके हैं। पुडुचेरी में अभी कोविड के 13 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

भाषा यश उमा

उमा