पंजाब: आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह जग्गा कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब: आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह जग्गा कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब: आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह जग्गा कांग्रेस में शामिल हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 25, 2021 8:05 pm IST

मोगा, 25 नवंबर (भाषा) पंजाब के रायकोट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जगतार सिंह जग्गा बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। इसे राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मुख्य विपक्षी दल ‘आप’ के लिये झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जग्गा का पार्टी में स्वागत किया।

इस महीने की शुरुआत में पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान जग्गा सदन में सत्ता पक्ष के साथ आ गए थे, जिससे यह अटकलें शुरू हो गई थीं कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होने चन्नी को ”आम आदमी” बताया था।

इस महीने की शुरुआत में पंजाब में आप की एक और विधायक रूपिंदर कौर रूबी कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में