पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुक्रवार को

पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुक्रवार को

पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुक्रवार को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 31, 2022 9:29 pm IST

चंडीगढ़, 31 मार्च (भाषा) पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुक्रवार को आहूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

कार्य सूची के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ”केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से संबंधित मामलों के संबंध में” एक प्रस्ताव पेश करेंगे।

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू होने के केंद्र के फैसले के बाद मान ने सोमवार को कहा था कि यह पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के खिलाफ है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रविवार की घोषणा पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिअद नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टियों ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के नियमों में बदलाव के बाद यह ”पंजाब के अधिकारों के लिए एक और बड़ा झटका” है।

पंजाब सरकार के एक ट्वीट में कहा गया है, ” पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने 16वीं राज्य विधानसभा के पहले सत्र की एक दिवसीय विशेष बैठक शुक्रवार यानी 1 अप्रैल को सुबह 10 बजे बुलाई है।”

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में