Uttarakhand Tunnel Accident : इस राज्य में कुदरत का कहर.. मरने वालों में 4 छत्तीसगढ़ के भी, खबर मिलते ही CM साय ने किया मुआवजे का ऐलान
उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की घटना में कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो श्रमिक घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
Uttarakhand Tunnel Accident / Image Source : X
- चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव के 4 श्रमिकों की मौत
- मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता
- हादसे में घायल 2 श्रमिकों को ₹50-50 हजार मिलेंगे
रायपुर : Uttarakhand Tunnel Accident : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दुःखद घटना में कोंडागांव जिले के 4 श्रमिकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख तथा हादसे में घायल दोनों श्रमिकों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
4 मजदूरों की मौत
इस हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के 2, मदनार के 1 और दहीकोंगा के 1 श्रमिक की मृत्यु हुई है, जबकि जिले के 2 श्रमिक घायल हुए हैं। दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री ने किया सहायता का ऐलान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने हादसे में घायल दोनों श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
ये भी पढ़ें
- Good News For Farmers in MP: प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइन लगने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे कुछ ही सेकंड में बुक कर सकेंगे खाद, यहां जानें पूरा प्रोसेस
- CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां-कहां होगी झमाझम बारिश, पढ़ें Weather Report
- MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले भर गई लाड़ली बहनों की झोली, सीएम ने खाते में ट्रांसफर किए इतने हजार रुपए

Facebook


