पंजाब कैबिनेट ने यकृत एवं पित्त संस्थान स्थापित करने को मंजूरी दी

पंजाब कैबिनेट ने यकृत एवं पित्त संस्थान स्थापित करने को मंजूरी दी

पंजाब कैबिनेट ने यकृत एवं पित्त संस्थान स्थापित करने को मंजूरी दी
Modified Date: August 28, 2023 / 11:34 pm IST
Published Date: August 28, 2023 11:34 pm IST

चंडीगढ़, 28 अगस्त (भाषा) पंजाब मंत्रिमंडल ने सोमवार को यहां एसएएस नगर में 59 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब यकृत एवं पित्त संस्थान स्थापित करने को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में यकृत से संबंधित बीमारियों के लिए सस्ती दरों पर बेहतर निदान, स्वास्थ्य सुविधाएं, परामर्श और उपचार सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।

मंत्रिमंडल ने आगामी संस्थान में 484 अस्थायी पद सृजित करने को भी मंजूरी दे दी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को इसका भरपूर लाभ मिले।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में