पंजाब: भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद चीमा को परिवहन विभाग और रवजोत को कारागार विभाग मिला

Ads

पंजाब: भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद चीमा को परिवहन विभाग और रवजोत को कारागार विभाग मिला

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 07:54 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 07:54 PM IST

चंडीगढ़, 24 मार्च (भाषा) भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मंगलवार को परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा और जेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मंत्री रवजोत सिंह को सौंप दी।

ये मंत्रालय पहले पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पास थे। ‘वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन’ के एक अधिकारी द्वारा उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने के बाद सोमवार को भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

चीमा वर्तमान में वित्त, आबकारी शुल्क एवं कराधान और योजना मंत्रालय संभाल रहे हैं। रवजोत सिंह अनिवासी मामलों और संसदीय मामलों के प्रभारी हैं।

अमृतसर स्थित ‘पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन’ के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में गगनदीप, भुल्लर पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। भुल्लर ने मुख्यमंत्री मान के निर्देशों के बाद कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

अमृतसर पुलिस ने शनिवार रात भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और निजी सहायक दिलबाग सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश