40 मिनट तक बंद कमरे में हुई केंद्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री मान के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर हई चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की! Punjab CM Bhagwant Mann met Union Home Minister Amit Shah

40 मिनट तक बंद कमरे में हुई केंद्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री मान के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर हई चर्चा
Modified Date: March 3, 2023 / 05:43 am IST
Published Date: March 2, 2023 10:39 pm IST

नयी दिल्ली: Punjab CM Bhagwant Mann met Union Home Minister Amit Shah पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य की कानून-व्यवस्था पर उनके साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी मुद्दों से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगी। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा की। मान ने अजनाला घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में शाह को अवगत कराया।

Read More: सदन में भिड़े ‘मान्यवर’… जंग से निकला ‘जानवर’ ! क्या इसी रवैये के साथ बजट सत्र चलेगा और आखिर ये गतिरोध कैसे हटेगा? 

अमृतसर के अजनाला में 23 फरवरी को स्वयंभू सिख उपदेशक एवं खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह एवं उसके समर्थक अपने एक साथी की रिहाई के लिए एक थाने में पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गये थे। इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में तलवारें एवं बंदूक थीं। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देना पड़ा था कि वह अमृतपाल सिंह के सहयोगी एवं अपहरण मामले में आरोपी लवप्रीत सिंह को रिहा करेगी।

Read More: Sarkari Naukari: समूह ‘ग’ के पदों के लिए अब नहीं होगा साक्षात्कार, सीधी होगी भर्ती, राज्य मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला 

मान ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र और पंजाब कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मिलकर काम करेंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री के साथ चर्चा के दौरान सीमा पर ड्रोन की बढ़ती गतिविधियां एवं मादक पदार्थों से जुड़े मुद्दे भी उठाये। मान ने कहा कि उन्होंने शाह से पंजाब की लंबित ग्रामीण विकास निधि को भी शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियां फिर सामने आने के आलोक में पंजाब की स्थिति पर ‘‘करीबी नजर’’ बनाये हुए है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।