पंजाब : आईपीएस अधिकारी बी. चंद्र शेखर अन्वषेण ब्यूरो के निदेशक नियुक्त

पंजाब : आईपीएस अधिकारी बी. चंद्र शेखर अन्वषेण ब्यूरो के निदेशक नियुक्त

पंजाब : आईपीएस अधिकारी बी. चंद्र शेखर अन्वषेण ब्यूरो के निदेशक नियुक्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: January 2, 2022 12:47 am IST

चंडीगढ़, एक जनवरी (भाषा) पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी. चंद्र. शेखर को अन्वेषण ब्यूरो का निदेशक नियुक्त किया है। एक आधिकारिक आदेश से यह जानकारी मिली है।

वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस. के. अस्थाना का स्थान लेंगे।

अस्थाना ने राज्य के पूर्व पुलिस प्रमुख इकबाल प्रीत सिंह सहोता को एक पत्र लिखकर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मादक पदार्थ मामलों में फिर से जांच करने में कुछ कानूनी बाधाओं का हवाला दिया था।

तबादलों और नयी तैनातियों पर आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ए. के. पांडेय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा ईकाई नियुक्त किया गया है।

भाषा गोला देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में