पंजाब एसआईआर: तीन अगस्त की समयसीमा से पहले गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा

Ads

पंजाब एसआईआर: तीन अगस्त की समयसीमा से पहले गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 10:57 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 10:57 PM IST

चंडीगढ़, दो अगस्त (भाषा) पंजाब में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण तीन अगस्त की समयसीमा से पहले पूरा कर लिया गया। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि यह इस महत्वपूर्ण और बड़े कार्य में शामिल चुनावी तंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और बूथ स्तर के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा।

बयान के अनुसार, दावे और आपत्तियां 13 अगस्त से 12 सितंबर तक दाखिल की जा सकेंगी जबकि दावों और आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त से आठ अक्टूबर तक किया जाएगा।

पंजाब की अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र