पंजाब : एसकेएम (गैर राजनीतिक) आप सरकार के खिलाफ मंगलवार को करेगा प्रदर्शन
पंजाब : एसकेएम (गैर राजनीतिक) आप सरकार के खिलाफ मंगलवार को करेगा प्रदर्शन
चंडीगढ़, दो जून (भाषा) संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सोमवार को कहा कि बठिंडा में सीवरेज पाइपलाइन परियोजना का विरोध करने वाले कई किसानों को जेल में डालने के विरोध में किसान मंगलवार को पंजाब सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।
डल्लेवाल ने कहा कि मंगलवार को पंजाब के सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पुतले फूंके जाएंगे।
एसकेएम (गैर-राजनीतिक) से जुड़े किसान, बठिंडा जिले के घासोखाना गांव के आवासीय क्षेत्र से सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।
उन्हें आशंका है कि सीवरेज पाइपलाइन में कोई भी रिसाव निवासियों के लिए समस्या पैदा कर सकता है।
डल्लेवाल ने कहा कि सीवरेज पाइपलाइन परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई किसानों को पिछले कुछ दिनों में हिरासत में लिया गया है।
डल्लेवाल ने कहा कि रविवार रात को एसकेएम (गैर-राजनीतिक) ने मंगलवार को राज्यव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया और किसानों से बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है।
भाषा राजकुमार सुभाष
सुभाष
लेखक के बारे में
Web Title: पंजाब : एसकेएम (गैर राजनीतिक) आप सरकार के खिलाफ मंगलवार को करेगा प्रदर्शन

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm