पंजाब : लुधियाना के पास ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

पंजाब : लुधियाना के पास ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

पंजाब : लुधियाना के पास ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: January 15, 2025 / 12:06 pm IST
Published Date: January 15, 2025 12:06 pm IST

लुधियाना, 15 जनवरी (भाषा) लुधियाना में खन्ना के पास मंगलवार देर शाम दिल्ली जा रही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच के ब्रेक में आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अमृतसर-दिल्ली ट्रेन के लुधियाना रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद हुई। करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद एक कोच के ब्रेक में आग लग गई।

धुआं उठता देख घबराए कुछ यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को चावा-पायल रेलवे स्टेशन पर रोका गया और आग बुझा दी गई।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में