पंजाब : मादक पदार्थ की तस्करी के संदेह में दो लोग गिरफ्तार, 11 किलोग्राम हेरोइन बरामद
पंजाब : मादक पदार्थ की तस्करी के संदेह में दो लोग गिरफ्तार, 11 किलोग्राम हेरोइन बरामद
चंडीगढ़, सात फरवरी (भाषा) पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने गुरदासपुर जिले में अलग-अलग अभियानों में मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों से 11 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
अधिकारियों ने बताया कि पहले अभियान में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उससे तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
उन्होंने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में अमृतसर के रहने वाले व्यक्ति से आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से 5.75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दीना नगर और दोरंगला पुलिस थानों में स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
भाषा तान्या धीरज
धीरज

Facebook


