Katghora Wife Murder Case: कटघोरा थाना इलाके में दिनदहाड़े बीवी की हत्या.. आरोपी पति ने गैंती से किया गले पर वार.. क़त्ल की वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

Katghora Wife Murder Case: मृतका की पहचान रंजना यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम तुलसी यादव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, संतान नहीं होने को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

Katghora Wife Murder Case: कटघोरा थाना इलाके में दिनदहाड़े बीवी की हत्या.. आरोपी पति ने गैंती से किया गले पर वार.. क़त्ल की वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

Katghora Wife Murder Case || Image- Symbolic (Canva)


Reported By: dhiraj dubay,
Modified Date: February 9, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: February 9, 2026 4:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • संतान विवाद में पति ने की हत्या
  • गैंती से हमला, महिला की मौत
  • वारदात के बाद आरोपी पति फरार

कोरबा छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। (Katghora Wife Murder Case) कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह गांव में एक विवाहित महिला की उसके ही पति द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गायत्री नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

अक्सर होता था जोड़े के बीच विवाद

मृतका की पहचान रंजना यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम तुलसी यादव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, संतान नहीं होने को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। (Katghora Wife Murder Case) गुस्से में आकर तुलसी यादव ने घर में रखी धारदार गैंती से रंजना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रंजना के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

वारदात के बाद आरोपी पति फरार

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रंजना को तत्काल उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने परिक्षण उपरान्त रंजना को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति तुलसी यादव की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने संतान नहीं होने के कारण होने वाले पारिवारिक विवाद को ही हत्या की वजह बताया जा रहा है।

शराबी शख्स की बाइक जलकर खाक

जिले के एक अन्य घटना में सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़निया में एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मनीराम यादव सर्वमंगला की ओर से अपने गृह ग्राम पड़निया जा रहा था। (Katghora Wife Murder Case) बताया जा रहा है कि उसने अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ था। इसी दौरान उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं पास में सो गया।

कुछ देर बाद अचानक बाइक में आग लग गई। आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग स्वतः लगी या किसी ने लगाई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। आग लगने के समय चालक बाइक के बेहद करीब सोया हुआ था। राहगीरों की नजर जब धू-धू कर जलती बाइक पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को वहां से हटाया। कुछ ही देर में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। बाद में किसी तरह घटना की सूचना बाइक चालक के परिजनों को दी गई। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown