Pushkar Singh Dhami News: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM धामी ने भीमताल झील क्षेत्र में किया पौधारोपण.. संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश दिया

Pushkar Singh Dhami on World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने भीमताल झील में पौधारोपण कर संरक्षण का संदेश दिया।

Pushkar Singh Dhami News: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM धामी ने भीमताल झील क्षेत्र में किया पौधारोपण.. संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश दिया

Pushkar Singh Dhami on World Environment Day || Image- DIPR Uttarakhand

Modified Date: June 5, 2026 / 11:24 pm IST
Published Date: June 5, 2026 11:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम धामी ने भीमताल झील क्षेत्र में पौधारोपण किया।
  • झील संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर सरकार का विशेष जोर।
  • लोगों से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण बचाने की अपील।

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के भीमताल में आयोजित लेक ब्यूटीफिकेशन अभियान में हिस्सा लिया। (Pushkar Singh Dhami on World Environment Day) इस दौरान उन्होंने भीमताल झील क्षेत्र में पौधारोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

झीलों के संरक्षण पर सरकार का विशेष फोकस

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली प्रकृति से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले की झीलें देश और दुनिया में अपनी विशेष पहचान रखती हैं और हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इसलिए इन झीलों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से भीमताल झील के किनारे फूलदार पौधे लगाए जा रहे हैं और विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं।

लोगों से की अधिक पौधे लगाने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की। (Pushkar Singh Dhami on World Environment Day) उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मां के नाम लगाया पौधा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माता बिसना देवी के नाम पर बोगनविलिया का पौधा लगाया। वहीं शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी माताओं के नाम पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

सीनेट ने ट्रंप के निपटान कोष पर कोई सीमा लगाए बिना 70 अरब डॉलर का आव्रजन प्रवर्तन विधेयक पारित किया

बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज तोड़फोड़ मामले में खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

भारत-रूस रिश्तों में दखल वैश्विक स्थिरता के लिए नुकसानदायक, मोदी दबाव के आगे नहीं झुकते : पुतिन

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फॉर्म भारत के लिए अहम: डायना एडुल्जी

मारूति सुजुकी 2030-31 तक हरित ऊर्जा पहल पर 925 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

लखनऊ में वाहन पर गोलीबारी, तीन नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown