लखनऊ में वाहन पर गोलीबारी, तीन नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

लखनऊ में वाहन पर गोलीबारी, तीन नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

लखनऊ में वाहन पर गोलीबारी, तीन नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: June 5, 2026 / 02:53 pm IST
Published Date: June 5, 2026 2:53 pm IST

लखनऊ, पांच जून (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात सदर तहसील अंडरपास के निकट खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार सदर तहसील अंडरपास के निकट सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी पर गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

इसने बताया कि जांच में सामने आया कि शुभम त्रिपाठी, विजय यादव और सोनू यादव गाड़ी से उतरकर अंडरपास के ऊपर चले गए थे इसलिए वाहन में गोलीबारी के वक्त कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

पुलिस ने बताया कि मौके से कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

इसने बताया कि खरगापुर निवासी शिकायतकर्ता शुभम त्रिपाठी की तहरीर पर शुक्रवार को गोमती नगर विस्तार थाने में प्रियांशु सिंह, सुहेल गाजी, राहुल सिंह और एक अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109 (हत्या का प्रयास) और 324 (शरारत) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच वित्तीय लेनदेन को लेकर विवाद था और इसी रंजिश में आरोपियों ने शिकायतकर्ता की गाड़ी पर गोली चलाई।

इसने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही है।

भाषा अरुणव आनन्द

मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में