PV Sindhu In Dubai: ‘हर घंटे डरावने हो रहे हालत’, दुबई में फंसी भारतीय बैडमिंटन प्लेयर ने शेयर किया वीडियो, जानें अब कैसे हैं हालात
PV Sindhu In Dubai: पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई है। पीवी सिंधु करीब आठ घंटे से ज्यादा समय से दुबई में फंसी हुई हैं।
PV Sindhu In Dubai/Image Credit: IBC24.in
- पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई है।
- पीवी सिंधु करीब आठ घंटे से ज्यादा समय से दुबई में फंसी हुई हैं।
PV Sindhu In Dubai: नई दिल्ली: दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु शनिवार (28 फरवरी) को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए बर्मिंघम रवाना हुई थी। दुबई उनका ट्रांजिट स्टॉप था, तभी एयरपोर्ट ऑपरेशन रोक दिया गया। इसी वजह से पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई है। ईरान पर अमेरिका और इजारायल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण दुबई एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। पीवी सिंधु करीब आठ घंटे से ज्यादा समय से दुबई में फंसी हुई हैं। (PV Sindhu In Dubai) मिसाइलों की वजह से खाड़ी के एयरस्पेस में रुकावट के बाद इस इलाके में फ्लाइट्स अनिश्चित समय के लिए कैंसिल कर दी गई हैं।
घंटे डरावने होते जा रहे हैं हालात: पीवी सिंधु
पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “यह मुश्किल बढ़ती जा रही है, और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं। कुछ घंटे पहले एयरपोर्ट पर हम जहां छिपे हुए थे। उसके पास एक धमाका हुआ। मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे। यह हम सभी के लिए बहुत टेंशन वाला और डरावना पल था।”
PV Sindhu In Dubai: उन्होंने आगे लिखा, “हम सब अब सुरक्षित हैं और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से हमें ज्यादा सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। दुबई में इंडियन हाई कमीशन को भी उनके ज़बरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद। अभी के लिए हम थोड़ा आराम करने और (PV Sindhu In Dubai) उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम चीज़ों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।”
पीवी सिंधु ने कहा – लोगों को धन्यवाद
PV Sindhu In Dubai: उन्होंने कहा, “जो भी मैसेज कर रहे हैं और चेक इन कर रहे हैं उनका धन्यवाद। यह सच में बहुत मायने रखता है। मैं अभी सुरक्षित हूं। अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हुई हूं। हम ठीक हैं क्योंकि ईरान के साथ युद्ध को लेकर हालात लगातार बदल रहे हैं। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची हुई है। कई परिवार फंसे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं। (PV Sindhu In Dubai) हम सभी बस उम्मीद कर रहे हैं कि हम इससे जल्द ही निकल जाएं। ऐसे पल आपको याद दिलाते हैं कि आम जिंदगी कितनी नाजुक है। इससे प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”
इससे पहले सिंधु ने इंस्टाग्राम पर भीड़भाड़ वाले दुबई एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अगली सूचना तक सभी फ्लाइट्स रोक दी गई हैं।” शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक बड़ा मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया।
“हर घंटे हालात डरावने होते जा रहे हैं”- युद्ध के बीच दुबई में फंसी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु
| Ayatollah Ali Khamenei | #AyatollahAliKhamenei | #Iran | Iran | #Tehran | Tehran | @Pvsindhu1 pic.twitter.com/fQQsi9EhP6
— IBC24 News (@IBC24News) March 1, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Attack on American Embassy: पुलिस ने देखते ही मार दी 10 लोगों को गोली.. सभी ढेर, ख़ामेनेई के मौत के बाद इस तरह से मचाया था बवाल..
- Iran Flag Half Mast India Embassy: भारत में ईरान के दूतावास पर मातम.. सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई के मौत पर किया भारी बवाल, देशभर में विरोध-प्रदर्शन
- CBSE 10th-12th Board Exam Postponed: CBSE ने रद्द कर दी 10वीं-12वीं की सभी परीक्षाएं, जारी किया नोटिफिकेशन, होली से पहले अचानक लिया गया बड़ा फैसला, जानिए क्यों

Facebook


