जयपुर केंद्रीय कारागार में गोली लगने से आरएसी जवान की मौत
जयपुर केंद्रीय कारागार में गोली लगने से आरएसी जवान की मौत
जयपुर, 19 अप्रैल (भाषा) राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) के एक जवान की रविवार सुबह जयपुर केंद्रीय कारागार परिसर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लालकोठी थाने के प्रभारी प्रकाश विश्नोई ने बताया कि आरएसी के कांस्टेबल गिरधारी की ड्यूटी जेल परिसर में लगी हुई थी और उसे उसकी सर्विस राइफल से गोली लगी।
उन्होंने कहा, “प्राथमिक जांच में यह मामला आकस्मिक गोली लगने का प्रतीत हो रहा है।”
गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और गिरधारी को खून से लथपथ हालत में पाया। उसे तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा
बाकोलिया रवि कांत

Facebook


