Rahul Gandhi On PM Modi : ‘अडानी को बचाने के लिए देश का सौदा’? राहुल गांधी ने PM Modi पर बोला बड़ा हमला, पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही कांग्रेस बोली-वसूली शुरू

Ads

Rahul Gandhi ने अडानी विवाद और बढ़ती महंगाई को लेकर Narendra Modi पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता अडानी को राहत देने के लिए किया गया, जबकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 01:00 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 01:05 PM IST

Rahul Gandhi On PM Modi / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 'कंप्रोमाइज्ड पीएम' बताते हुए गंभीर आरोप लगाए।
  • कांग्रेस ने अडानी विवाद को लेकर अमेरिका के साथ हुए समझौते पर सवाल उठाए।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कहा, "चुनाव खत्म, वसूली शुरू"।

नई दिल्ली: Rahul Gandhi On PM Modi  कांग्रेस ने अडानी मामले और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता असल में ‘अडानी की रिहाई का सौदा’ था। कांग्रेस का कहना है कि सरकार एक तरफ अंतरराष्ट्रीय दबाव में झुक रही है और दूसरी तरफ आम जनता पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर बोझ डाल रही है।

“अडानी को बचाने को अहमियत दी”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को ‘कंप्रोमाइज्ड पीएम’ बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के हितों की जगह अडानी को बचाने को अहमियत दी। इसके साथ ही, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को ‘मोदी सरकार का बनाया संकट’ (Modi-Govt-Made Crisis) करार दिया। खड़गे का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और आम जनता महंगाई की चक्की में पिस रहे हैं।

Adani US Case क्या है अडानी विवाद ?

दरअसल पूरा मामला अमेरिकी सुरक्षा आयोग (SEC) की उस जांच से जुड़ा है, जिसमें गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने की साजिश का आरोप लगा था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट कहती है कि अब ट्रंप प्रशासन इन आरोपों को पूरी तरह हटाने की योजना बना रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में आकर ही 10 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अचानक रोक दिया गया।

‘मोदी की वसूली शुरू हो गई है’

इतना ही नहीं आज देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम को ‘महंगाई मैन’ करार देते हुए कहा कि “चुनाव खत्म होते ही मोदी की वसूली शुरू हो गई है।” Petrol Diesel Price Today कांग्रेस का आरोप है कि जनता को राहत देने के बजाय सरकार उन पर बोझ डाल रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया पर लिखा को गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी।₹3 का झटका आ चुका,बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी।

ये भी पढ़ें