राहुल गांधी को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित करेगा आरएसएस, 3 दिवसीय खुले सत्र का आयोजन

राहुल गांधी को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित करेगा आरएसएस, 3 दिवसीय खुले सत्र का आयोजन

राहुल गांधी को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित करेगा आरएसएस, 3 दिवसीय खुले सत्र का आयोजन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: August 27, 2018 3:48 pm IST

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी काफी समय से आरएसएस पर हमले बोलते आ रही है। संघ ने उस पर तो प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन यह खबर आ रही है कि संघ अगले महीने होने वाले अपने एक कार्यक्रम में राहुल गांधी को आमंत्रित करने जा रहा है। आरएएसएस के प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने इस बात के संकेत दिए हैं, हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

अगले महीने 17 से 19 सितंबर के बीच दिल्ली में संघ का एक कार्यक्रम आयोजित है। भविष्य का भारत: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दृष्टिकोणनाम इस कार्यक्रम में राहुल गांधी को न्योता भेजा जा सकता है। राहुल के अलावा सीपीआइ(एम) नेता सीताराम येचुरी समेत अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और समाज के सभी वर्ग के लोगों को भी संघ निमंत्रण देने की तैयारी में है। राजनीति के अलावा अन्य क्षेत्र व संगठन के लोगों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने की संभावना है। इस कार्यक्रम में 400 से अधिक लोग शामिल होंगे। इसमें विदेशी राजनयिक भी होंगे।

यह भी पढ़ें : केन्द्रीय कर्मचारियों को नए साल में मिल सकती है सौगात, होगा बड़ा ऐलान, जानिए अपडेट

इस आयोजन में संघ प्रमुख मोहन भागवत देश के प्रबुद्ध नागरिकों से दिल्ली के विज्ञान भवन में संवाद करेंगे। प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर संघ का दृष्टिकोण जानने को उत्सुक है इसलिए समसामयिक मुद्दों पर संघ के विचार मोहन भागवत सबके सामने रखेंगे। तीन दिनों के इस कार्यक्रम में दो दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत विभिन्न विषयों पर संघ का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। अंतिम दिन सवाल-जवाब के अंत में मोहन भागवत का समापन भाषण होगा। हर वर्ष संघ प्रमुख द्वारा दिल्ली में प्रबुद्ध लोगों से चर्चा आयोजित की जाती है, इस बार इसे तीन दिनों का खुला सत्र रखा है। इसमें मीडिया को भी उपस्थित रहेगी।

बता दें कि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी संघ का निमंत्रण स्वीकार कर संघ मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में