राहुल गांधी कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए तेलंगाना पहुंचे

Ads

राहुल गांधी कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए तेलंगाना पहुंचे

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 11:31 AM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 11:31 AM IST

हैदराबाद, दो मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी विकाराबाद में जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में शामिल होने के लिए सोमवार को हैदराबाद पहुंचे।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद वह रेवंत रेड्डी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विकाराबाद रवाना हो गए।

सत्र के दौरान, गांधी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति को लेकर डीसीसी अध्यक्षों को संबोधित कर सकते हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 फरवरी को शुरू हुआ था जिसमें तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के डीसीसी अध्यक्षों ने भाग लिया।

राहुल गांधी आज विकाराबाद में कांग्रेस की तेलंगाना इकाई की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में भी शामिल होंगे।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव