Rahul Gandhi on DU: ‘आपकी हिम्मत कैसे हुई?’, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए जारी किया आदेश तो भड़के राहुल गांधी, कहा- ‘आप ही होंगे जिम्मेदार’
Rahul Gandhi on Delhi University: 'आपकी हिम्मत कैसे हुई?', दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए जारी किया आदेश तो भड़के राहुल गांधी, कहा- 'आप ही होंगे जिम्मेदार'
Rahul Gandhi on Delhi University | Photo Credit: AI
- दिल्ली यूनिवर्सिटी का आदेश
- छात्रों को जंतर-मंतर से दूर रहने की सलाह
- भड़के राहुल गांधी ने किया पलटवार
नई दिल्ली: Rahul Gandhi on Delhi University दिल्ली के जंतर-मंतर से छात्रों के दूर रहने के दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए एक आदेश जारी (Delhi University has issued an order) किया है, जिसमें यूनिवर्सिटी ने सुरक्षा और कानून पालन पर जोर दिया। कहा गया कि जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों से जुड़े कानूनी प्रावधानों का पालन करना आवश्यक है। अब दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के इस आदेश के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी के नए आदेश की कड़ी आलोचना करते हुए सवाल उठाए और कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने से रोकने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?
भड़के राहुल गांधी ने किया पोस्ट
Rahul Gandhi on Delhi University दरअसल, राहुल गांधी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के पोस्ट पर री-पोस्ट करते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा है कि ‘छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? कृपया ध्यान दें, समय आने पर आप ही जिम्मेदार होंगे।’ उनके इस बयान के बाद एडवाइजरी को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया एडवाइजरी
आपको बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर से छात्रों के दूर रहने के दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए एक आदेश जारी किया है। यूनिवर्सिटी ने अपने आदेश में लिखा है कि ‘प्रिय छात्रों और फैकल्टी सदस्यों, आपकी सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया ध्यान दें कि जंतर-मंतर, नई दिल्ली में किसी भी तरह की गैर-कानूनी सभा या प्रदर्शन—जिन पर भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कड़े नियम लागू हैं-के कारण कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
‘ऐसी गतिविधियों से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है और उनकी पढ़ाई-लिखाई की प्रगति और करियर के अवसरों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, सभी छात्रों से आग्रह है कि वे जंतर-मंतर से दूर रहें और अपनी सुरक्षा तथा कानून का पालन करने को प्राथमिकता दें। साथ ही, आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि स्थिति को भड़काने के लिए काफी मात्रा में नकली और गुमराह करने वाली जानकारी बनाई और फैलाई जा रही है।’
How dare you threaten students for exercising their democratic rights?
Please note, you are the ones that will be held accountable when the time comes. https://t.co/Mx6D19SP5h
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- PM Narenda Modi Video Message: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा ऐलान.. आज होगी पेपर लीक मामले पर कैबिनेट में चर्चा, आधी रात जारी किया वीडियो..
- New Higher Education Secretary Appointed : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं लेकिन उच्च शिक्षा मंत्रालय में हो गया बड़ा बदलाव.. मोदी सरकार ने जारी किया आदेश, तत्काल चार्ज लेने के निर्देश
- Vande Bharat: ‘पेपरलीक’ पर पीएम की ‘फास्ट ट्रैक’ गारंटी! मोदी का ऐलान, जवाबदेही पर घमासान, फास्ट ट्रैक कोर्ट से किसे मिलेगा फायदा?

Facebook


