कर्नाटक में राहुल का बयान-‘2019 में सरकार बनीं तो 10 दिनों में करेंगे किसानों का कर्ज माफ’

Ads

कर्नाटक में राहुल का बयान-'2019 में सरकार बनीं तो 10 दिनों में करेंगे किसानों का कर्ज माफ'

  •  
  • Publish Date - May 4, 2018 / 01:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दिग्गजों का अखाड़ा बना हुआ है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के कद्दावर नेता प्रदेश में धुआंधार रैलियां कर जन सभाएं कर रहे हैं। कलगी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि अगर 2019 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो उनकी सरकार 10 दिनों के अंदर पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ करेगी।

ये भी पढ़ें-बोर से पानी तो नहीं, निकल रही गैस! बन गया चूल्हा, समझिए माजरा…

ये भी पढ़ें-विकास यात्रा पर भूपेश का तंज- ‘पान खाएगी सरकार और मुंह रचाएगी बीजेपी वाह!’

भाषण के दौरान राहुल ने मोदी और आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल ने बयान दिया है कि बीजेपी सरकार एक बार फिर कर्नाटक को लूटने का काम रही है। बीजेपी से सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को निशाने पर लेते हुए राहुल ने कहा कि येदियुरप्पा के साथ बीजेपी के मंत्री भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल जा चुके हैं। 

ये भी पढ़ें-यूनेस्को की रिपोर्ट पर बवाल, लिखा- ‘भारत + कश्मीर’

राहुल ने अमित शाह के एक बयान की खिचाईं की जिसमें अमित शाह ने येदियुरप्पा को सबसे भ्रष्ट्र मंत्री बताया था। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी को भ्रष्टाचारियों पर ही भरोसा है। 

ये भी पढ़ें-मंत्रियों और सहायकों को सचिवालय का निर्देश, प्रोग्राम का ब्यौरा करें मेल, सीएम रखेगें नजर

राहुल ने देश में तेजी से बढ़ रहे महिला अपराध पर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा, राहुल के मुताबिक पीएम का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नाम अब बदलकर ‘बेटी बचाओ बीजेपी के एमएलए से’ हो गया है।