राहुल, प्रियंका बृहस्पतिवार को वायनाड जाएंगे

राहुल, प्रियंका बृहस्पतिवार को वायनाड जाएंगे

राहुल, प्रियंका बृहस्पतिवार को वायनाड जाएंगे
Modified Date: July 31, 2024 / 06:01 pm IST
Published Date: July 31, 2024 6:01 pm IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बृहस्पतिवार को वायनाड जाएंगे जहां भूस्खलन से 150 से अधिक लोगों की मौत हुई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

पहले दोनों नेता बुधवार को वायनाड जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें अपना यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

वायनाड जिले में मेप्पडी के पास भारी बारिश के कारण विभिन्न पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आकर 158 लोगों की मौत हो गई।

राहुल गांधी ने पिछली लोकसभा में वायनाड का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी वह रायबरेली के साथ वायनाड से निर्वाचित हुए थे, लेकिन उन्होंने केरल में आने वाले संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। अब वायनाड से उपचुनाव में उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी।

भाषा हक

हक धीरज

धीरज


लेखक के बारे में