राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बंगाल में कुशासन के मुद्दे को उच्च सदन में उठाऊंगा : राहुल सिन्हा

राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बंगाल में कुशासन के मुद्दे को उच्च सदन में उठाऊंगा : राहुल सिन्हा

राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बंगाल में कुशासन के मुद्दे को उच्च सदन में उठाऊंगा : राहुल सिन्हा
Modified Date: March 3, 2026 / 07:28 pm IST
Published Date: March 3, 2026 7:28 pm IST

कोलकाता, तीन मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि आगामी राज्यसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से उनकी उम्मीदवारी समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा महत्व दिये जाने का प्रमाण है।

सिन्हा ने यह भी कहा कि निर्वाचित होने पर, वह पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के ‘‘कुशासन’’ के मुद्दे को उच्च सदन में उठाएंगे।

भाजपा द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित नौ उम्मीदवारों में पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व प्रमुख भी शामिल हैं।

अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर रिक्त होने वाली 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को होने हैं। मतगणना भी उसी दिन होगी।

सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा नामांकन भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को यह संदेश देता है कि उन्हें उचित समय पर मौका मिलेगा। यदि आप संगठन के लिए चुपचाप और समर्पित होकर काम करते हैं, तो आपको इसका फल जरूर मिलेगा।’’

तृणमूल कांग्रेस ने भी आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए हाल में, मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार, अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मलिक के नाम बतौर उम्मीदवार घोषित किये थे।

तृणमूल के उम्मीदवारों पर टिप्पणी करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘‘पार्टी के चार राज्यसभा उम्मीदवारों में से 50 प्रतिशत बंगाली नहीं हैं।’’

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में