छत्रपति संभाजीनगर में डेयरी इकाई पर छापा, 3.12 लाख रुपये के संदिग्ध मिलावटी उत्पाद जब्त
छत्रपति संभाजीनगर में डेयरी इकाई पर छापा, 3.12 लाख रुपये के संदिग्ध मिलावटी उत्पाद जब्त
छत्रपति संभाजीनगर, पांच अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एक डेयरी इकाई पर छापा मारकर 3.12 लाख रुपये मूल्य के डेयरी उत्पाद और खाद्य तेल जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि छापेमारी के दौरान परिसर में 10 से 12 ड्रम सोयाबीन तेल बरामद किए गए, जिन्हें ‘‘गैर-खाद्य’’ श्रेणी वाले कंटेनरों में रखा गया था।
प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने आशंका जताई कि इस सोयाबीन तेल का इस्तेमाल कृत्रिम पनीर और निम्न गुणवत्ता वाला गाय का घी बनाने में किया जा रहा था।
एफडीए के अनुसार, कृत्रिम पनीर दूध की वसा के बजाय वनस्पति तेल, स्टार्च और अन्य योजकों से तैयार किया जाने वाला विकल्प है।
अधिकारियों ने परिसर से सोयाबीन तेल के साथ-साथ संदिग्ध मिलावटी घी, घी बनाने में इस्तेमाल होने वाली क्रीम और पनीर भी जब्त कर लिया।
विज्ञप्ति के अनुसार, जब्त किए गए डेयरी उत्पादों और खाद्य तेल का कुल मूल्य लगभग 3.12 लाख रुपये आंका गया है।
भाषा मनीषा सिम्मी
सिम्मी

Facebook


